[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहसागर तालाब से होगा ‘वंदे गंगा’ अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फतेहसागर तालाब से होगा ‘वंदे गंगा’ अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

फतेहसागर तालाब से होगा ‘वंदे गंगा’ अभियान का आगाज़, प्रभारी मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत जिले के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ आगामी 25 जून को बगड़ स्थित फतेहसागर तालाब से किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में से एक है। अभियान के माध्यम से जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल संरचनाओं के पुनर्जीवन तथा जल बचत के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए जिलेभर में व्यापक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में आमजन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न विभागों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित कर इसे जनआंदोलन बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रमदान, जागरूकता कार्यक्रम, जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, एसडीएम कौशल्या बिश्नोई, वाटरशेड विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं पदेन परियोजना प्रबंधक मनोज गौड़, संयुक्त निदेशक डॉ. पवन पूनिया, सहायक निदेशक अरविंद ओला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles