सरदारशहर में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई:कांग्रेस कार्यालय और विधायक आवास पर दी श्रद्धांजलि, कामों को किया याद
सरदारशहर में राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई:कांग्रेस कार्यालय और विधायक आवास पर दी श्रद्धांजलि, कामों को किया याद
सरदारशहर : सरदारशहर में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई। यह कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय और विधायक पंडित अनिल भंवरलाल शर्मा के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पूर्व प्रधानमंत्री के कामों को किया याद
कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में सूचना एवं संचार क्रांति की नींव रखी, जिससे भारत आधुनिक युग की ओर बढ़ा। मनफूल खां फौजी ने राजीव गांधी को देश की एकता और अखंडता के लिए बलिदान देने वाला दूरदर्शी एवं सशक्त प्रधानमंत्री बताया।
वक्ताओं ने याद किया कि 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुए बम विस्फोट में राजीव गांधी का निधन हो गया था। देश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
इस दौरान फारूक ज्यान मोहम्मद, रिजवान सैयद, लालबहादूर सेवदा, कन्हैयालाल सोनी, पवन शर्मा, विमल मीमाणी, अशोक कुमार भाट, रामचन्द्र पुरोहित और हरिकृष्ण शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए और अपने विचार व्यक्त किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2161604


