जल जीवन मिशन के तहत 07 वां संस्करण सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम आयोजित
जल जीवन मिशन के तहत 07 वां संस्करण सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मिशन। राष्ट्रीय जल जीवन मिशन द्वारा 7 वें संस्करण सुजल ग्राम संवाद कार्यक्रम के तहत आयोजित वीसी कार्यक्रम में बुधवार को चूरू पंचायत समिति सभागार में ग्राम पंचायत खंण्डवा पट्टा, चूरू की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के साथ संवाद किया गया।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्वेता कोचर ने बताया कि भूमिगत जल रिचार्ज हेतु रिचार्ज सॉफ्ट का निर्माण ग्राम पंचायत स्तर पर करवाया गया है। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक का आयोजन प्रतिमाह जिला कलक्टर की अध्यक्षता में किया जा रहा है। जिस पर राष्ट्रीय जल जीवन मिशन द्वारा सराहना की गई।
पीएचईडी एसई चुन्नीलाल ने बताया कि चर्चा के दौरान ग्राम पंचायत खंण्डवा पट्टा, चूरू में जल जीवन मिशन से पूर्व पेयजल की क्या व्यवस्था थी, इस पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों ने बताया कि पहले पेयजल की समस्या रहती थी, घर से दूर स्टेण्ड पोस्ट से पेयजल लाना पड़ता था व आवश्यतानुसार पेयजल भी नहीं मिलता था और समय भी ज्यादा लगता था।
वर्तमान में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत नियमित व गुणवतापूर्ण पेयजल सप्लाई हो रही है, एवं ग्राम के सभी घरों में घरेलू नल कनेक्शन के द्वारा नियमित जलापूर्ति हो रही है, ग्रामवासी संतुष्ट हैं। इसी के साथ जल की गुणवत्ता की भी जांच निर्धारित अवधि में प्रशिक्षित समिति सदस्यों द्वारा ग्राम स्तर पर फील्ड टेस्ट किट के द्वारा की जा रही है।
इस दौरान पीएचईडी प्रोजेक्ट एसई रमेश कुमार राठी, अधिशाषी अभियन्ता प्रेमकुमार, सहायक अभियन्ता पुरखाराम, कनिष्ठ अभियन्ता पवन पारीक, सोनु जांगिड़ एवं जिला मानव संसाधन सलाहकार राजुराम शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19



Total views : 2160275

