रामपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई
रामपुरा में रात्रि चौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : ग्राम पंचायत रामपुरा में बुधवार को उपखण्ड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याएं एवं परिवाद उपखण्ड अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। इस दौरान प्रचलित रास्ता खुलवाने, घरेलू विद्युत मीटर ठीक करवाने, विद्युत लाइन ऊंची करवाने, शराब की दुकान हटवाने, पट्टों की जांच कर निरस्त करवाने तथा पंप चालक के मानदेय सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से संबंधित परिवाद प्राप्त हुए।
उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2160313

