दोपहर से पहले ही 40 डिग्री पार, तेज गर्मी से बेहाल हुए सीकरवासी
दोपहर से पहले ही 40 डिग्री पार, तेज गर्मी से बेहाल हुए सीकरवासी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत
सीकर : जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर 12 बजे तक तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचने से जनजीवन प्रभावित नजर आया। बढ़ती गर्मी के कारण बाजारों में चहल-पहल कम हो गई और अधिकांश लोग घरों में ही रहने को मजबूर दिखे।
शहर में बाहर निकलने वाले लोग सिर पर गमछा, टोपी और कपड़ा रखकर धूप से बचाव करते नजर आए। वहीं कई लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे जूस, शरबत और अन्य पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखाई दिए। प्रमुख बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, जबकि छायादार स्थानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली।
मौसम विभाग ने आगामी दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा, जिसके दौरान तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में तेज धूप, लू और गर्म हवाओं का प्रभाव अधिक रहने की आशंका है।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन भी सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। नौतपा की दस्तक के साथ बढ़ती गर्मी ने सीकरवासियों की चिंता बढ़ा दी है और आने वाले दिनों में राहत मिलने के फिलहाल कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2160318

