[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान 25 मई से शुरू

झुंझुनूं में 5 जून तक होंगे जल संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : प्रदेश में जल संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से 25 मई से ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान शुरू होगा, जो 5 जून तक जिलेभर में चलाया जाएगा। अभियान को लेकर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अभियान को जनआंदोलन का रूप देकर जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण के कार्य व्यापक स्तर पर किए जाएं। अभियान के दौरान जल स्रोतों की सफाई और पूजा, प्रभात फेरियां, जागरूकता रैलियां, जल चौपाल, पौधारोपण एवं श्रमदान जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

26 मई को विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 4 जून को ‘रन फॉर एन्वायरमेंट’ कार्यक्रम होगा। अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को ‘जल गौरव सम्मान’ भी दिया जाएगा। इसके अलावा कृषि, वन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, कम्पोस्टिंग और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम एवं कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

Related Articles