[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस सिलेंडरों से भरे गोदाम में आग लगाकर सुसाइड:कर्मचारी की मौत, मालिक की बहन ने जलते देखा, बेटे ने निकाली जली हुई बॉडी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

गैस सिलेंडरों से भरे गोदाम में आग लगाकर सुसाइड:कर्मचारी की मौत, मालिक की बहन ने जलते देखा, बेटे ने निकाली जली हुई बॉडी

गैस सिलेंडरों से भरे गोदाम में आग लगाकर सुसाइड:कर्मचारी की मौत, मालिक की बहन ने जलते देखा, बेटे ने निकाली जली हुई बॉडी

श्रीमाधोपुर : सीकर के श्रीमाधोपुर में भारत गैस एजेंसी के गोदाम में कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया। एजेंसी मालिक ने उसके बेटे को फोन कर कहा कि उसके पिता ने खुद को आग लगा ली है। यहां काफी संख्या में भरे हुए सिलेंडर भी रखे थे। घटना मूंडरू कस्बे में मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। बेटे का आरोप है कि जब वो मौके पर पहुंचा तो गैस एजेंसी की मालिक चिंकी कूलवाल मौके पर नहीं मिली। पूरा गोदाम धुएं से भरा हुआ था और उसके पिता बुरी तरह से झुलसे हुए थे। घटना के बाद पहुंची चिंकी ने बताया कि सबसे पहले उनकी बहन ने उन्हें जलते हुए देखा था।

अधिक झुलसने के कारण मौके पर ही मौत

मृतक की पहचान अरनियां की नदीवाली ढाणी निवासी बाबूलाल यादव (50) पुत्र कानाराम यादव के रूप में हुई है। आग की लपटों में गंभीर रूप से झुलसने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के बेटे मोहनलाल यादव ने बताया- सुबह करीब 8:30 बजे गैस एजेंसी संचालिका चिंकी कुलवाल ने फोन कर सूचना दी थी। वह अपने बड़े भाई प्रकाश के साथ पहुंचे तो गैस एंजेसी के गोदाम से धुंआ निकल रहा था। उन्होंने ही अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने खुद ही पिता का शव निकाला।

12 साल से यहां काम कर रहा था

परिजनों की सूचना पर श्रीमाधोपुर पुलिस करीब 9:15 बजे पहुंची। इसके बाद 9:25 पर रींगस और श्रीमाधोपुर नगरपालिका की फायर बिग्रेड पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल यादव पिछले करीब 12-13 सालों से इस गैस एजेंसी में कार्यरत था। वह गैस सिलेंडर डिलीवरी और रखवाली का काम करता था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कर्मचारी ने खुद को आग लगाई या यह एक हादसा था। पुलिस गैस गोदाम के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन गोदाम के बाहर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानें- क्या बोली एजेंसी मालिक?

एजेंसी संचालिका ने बताया – सुबह करीब 8 बजे बाबूलाल गैस एजेंसी गोदाम की चाबी लेने आए थे। उन्हें चाबी दे दी गई थी, लेकिन वह ऑफिस का मोबाइल ले जाना भूल गए थे। इसके बाद छोटी बहन प्रिया को मोबाइल और KYC के दस्तावेज देकर गोदाम भेजा गया। प्रिया जब मौके पर पहुंची तो गोदाम का ऑफिस बंद था। इसी दौरान उसने गोदाम का लॉक खुला देखा। जैसे ही प्रिया ने गोदाम का गेट खोला, अंदर आग की लपटें दिखाई दीं। यह देखकर उसने तुरंत घर पर फोन कर घटना की सूचना दी।

गोदाम के बाहर का सीसीटीवी वीडियो सामने आया

गोदाम के बाहर का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। इसमें एजेंसी संचालिका चिंकी की बहन प्रिया गेट से गोदाम में झांक कर देखती है। इस दौरान अंदर अचानक धमाके के साथ आग और धुआं फैल गया। इस पर प्रिया और उसके साथ आया परिचित भाग कर बाहर निकलते हैं।

हादसे से जुड़ी PHOTOS…

बाबूलाल यादव मंगलवार सुबह करीब 9 गोदाम के बाहर नजर आया था।
बाबूलाल यादव मंगलवार सुबह करीब 9 गोदाम के बाहर नजर आया था।
सीकर से एफएसएल टीम दोपहर करीब 1 बजे जांच के लिए मौके पर पहुंची।
सीकर से एफएसएल टीम दोपहर करीब 1 बजे जांच के लिए मौके पर पहुंची।
बाबूलाल यादव की मौत के बाद उनके परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।
बाबूलाल यादव की मौत के बाद उनके परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।
मृतक के बेटे मोहनलाल ने बताया कि एजेंसी मालिक ने फोन कर सूचना दी की, लेकिन खुद ही मौके से गायब मिलीं।
मृतक के बेटे मोहनलाल ने बताया कि एजेंसी मालिक ने फोन कर सूचना दी की, लेकिन खुद ही मौके से गायब मिलीं।
एजेंसी संचालिका की बहन प्रिया और एक व्यक्ति गेट से गोदाम में झांकते हुए।
एजेंसी संचालिका की बहन प्रिया और एक व्यक्ति गेट से गोदाम में झांकते हुए।
धमाके के साथ आग और धुआं फैलने पर दोनों भागकर बाहर निकलते हुए।
धमाके के साथ आग और धुआं फैलने पर दोनों भागकर बाहर निकलते हुए।

Related Articles