[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बुहाना के गादली में हाई वोल्टेज करंट से लाखों का:बिजली फॉल्ट से उपकरण जले, महिला को लगा झटका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

बुहाना के गादली में हाई वोल्टेज करंट से लाखों का:बिजली फॉल्ट से उपकरण जले, महिला को लगा झटका

बुहाना के गादली में हाई वोल्टेज करंट से लाखों का:बिजली फॉल्ट से उपकरण जले, महिला को लगा झटका

बुहाना : बुहाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गादली में बीती रात बिजली फॉल्ट के कारण हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस घटना से गांव के 8 से 10 घरों के बिजली उपकरण जल गए। एक महिला को भी करंट लगने की सूचना मिली है।

ग्रामीणों ने बताया कि महेंद्र जांगिड़, प्रताप, रामू, किशन, बिसम्बर, फूलाराम शर्मा, संतलाल, सुनील सेठ और जगलाल सेठ सहित कई परिवार प्रभावित हुए हैं। उनके घरों में पंखे, फ्रिज, टीवी, कूलर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर खराब हो गए। इस नुकसान का अनुमान लाखों रुपए में है।

घटना के बाद ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने फॉल्ट की जांच, नुकसान का सर्वे करवाने और पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं की जाती, तो यह हादसा और भी गंभीर हो सकता था।

Related Articles