चिड़ावा: हर रविवार ‘EV’ या पैदल चलने का संकल्प:’ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ’ का संदेश दिया
चिड़ावा: हर रविवार 'EV' या पैदल चलने का संकल्प:'ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ' का संदेश दिया
चिड़ावा : चिड़ावा शहर में श्री विवेकानंद मित्र परिषद ने पर्यावरण सुरक्षा और ईंधन बचत के लिए संकल्प लिया है। परिषद ने नागरिकों से अपील की है कि वे हर रविवार को पेट्रोल-डीजल वाहनों का उपयोग पूरी तरह बंद रखें।
इस मुहिम के तहत परिषद के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने संकल्प लिया है कि वे प्रत्येक रविवार को केवल इलेक्ट्रिक वाहन (EV) का उपयोग करेंगे या पैदल चलेंगे। इसका उद्देश्य देश का कीमती ईंधन बचाना और पर्यावरण को स्वच्छ रखना है।
परिषद ने ‘ईंधन बचाओ, भविष्य बचाओ’ का संदेश दिया है। जारी पोस्टर के माध्यम से ‘कम प्रदूषण, स्वस्थ जीवन, स्वच्छ भारत और सशक्त भारत’ का आह्वान किया गया। परिषद का मानना है कि यदि प्रत्येक नागरिक सप्ताह में कम से कम एक दिन भी पारंपरिक ईंधन का त्याग कर EV या पैदल चलने का विकल्प चुनता है, तो यह देश की उन्नति और पर्यावरण सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विवेकानंद चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक रोहिताश्व महला, शशिकांत तिवाड़ी, महेश शर्मा धन्ना, मनोज मान, अमर सिंह कोकचा, संदीप फतेहपुरिया, पिंचू केडिया, शिव कुमार, वीरेंद्र शर्मा, रमेश कोतवाल, मयंक मंड्रेलिया, पंकज सुलतानिया, मनोज जसरपुरिया सहित अनेक कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। सभी ने इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158480


