बाय गांव में सूने मकान से लाखों का सामान चोरी:चोर पीतल और कांसे के बर्तन ले गए, पुलिस जांच में जुटी
बाय गांव में सूने मकान से लाखों का सामान चोरी:चोर पीतल और कांसे के बर्तन ले गए, पुलिस जांच में जुटी
नवलगढ़ : चोरों ने बाय गांव के वार्ड 06 में एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपS का सामान चुरा लिया। मकान मालिक कैलाश केडिया का परिवार कई सालों से सूरत में रह रहा है, जिसके कारण मकान लंबे समय से बंद था। मकान की देखरेख करने वाले रमेश सैन ने मंगलवार सुबह करीब सात बजे जब घर के अंदर जाकर देखा, तो उन्हें तीन कमरों के ताले टूटे हुए मिले। इसके बाद चोरी की जानकारी सामने आई।
पंचायत समिति सदस्य रिंकु पूनिया ने बताया कि चोर नंगे पांव घर में घुसे थे। उन्होंने तीन कमरों के ताले तोड़े और वारदात के बाद ताले तोड़ने में इस्तेमाल किए गए सरिए मौके पर ही छोड़ गए। पुलिस ने घटनास्थल से पैरों के निशान और सरिए कब्जे में लिए हैं।
कैलाश केडिया ने बताया कि चोरों ने कमरों को खंगाला और पीतल की 4 परात, 5 लोटा, 5 देगची, 5 प्याला, 5 गिलास, 3-4 कांसे की थाली, 5 कटोरी, 4 कचोला, 20 साड़ियां और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। सूचना मिलने पर नवलगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158479


