खाटूश्याम मंदिर सेवा समिति की SUV ने युवक को कुचला,मौत:गाड़ी से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला; ओवर स्पीडिंग के 9 चालान पेंडिंग
खाटूश्याम मंदिर सेवा समिति की SUV ने युवक को कुचला,मौत:गाड़ी से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला; ओवर स्पीडिंग के 9 चालान पेंडिंग
अजमेर : पुष्कर से अजमेर आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने एक-एक कर तीन बाइक को टक्कर मार दी। 5 बाइक सवार युवकों को कार घसीटती हुई लेकर गई। इस हादसे में एक युवक की मौत भी हो गई है।
टक्कर मारने वाली गाड़ी खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड है। हादसे के बाद गाड़ी के पास समिति के सदस्य घायल मिले। पुलिस को कार से शराब की बोतलों से भरा कार्टन भी मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
हादसा सोमवार रात करीब पौने दस बजे पुष्कर थाना क्षेत्र के पुष्कर घाटी के पास हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें समिति के सदस्य दिग्विजय सिंह घायल हालत में दिख रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस कुछ भी स्पष्ट बताने से बच रही है।
उधर, इस मामले में मंदिर समिति के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, परंतु उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।
हादसे के बाद की PHOTOS…







चार घायल, तीन हॉस्पिटल में भर्ती
खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति के नाम पर रजिस्टर्ड फॉर्च्यूनर कार सोमवार रात 9:45 बजे पुष्कर से अजमेर आ रही थी। तभी हादसा हो गया। बाइक सवार रवि की मौत हो गई। वह धौलाभाटा (अजमेर) का रहने वाला था। रवि (35) के बहनोई नगरा (अजमेर) के रहने वाले जितेंद्र उर्फ सोनू घायल हैं। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। दोनों पेंटिंग का काम करते थे।

दूसरी बाइक पर शास्त्री नगर रहने वाले रोहित (22) अपने चाचा मधुसूदन वैष्णव (29) के साथ थे। ये चाचा-भतीजा भी घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया। तीसरा बाइक सवार भी घायल हुआ था। उसे भी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। वह हॉस्पिटल से बिना एंट्री करवाए चला गया।
कार की सीट पर शराब की खुली बोतल मिली
पुलिस को कार से शराब की बोतलों से भरा कार्टन मिला है। एक बोतल सीट पर खुली हुई मिली। आशंका जताई जा रही है कि कार ड्राइवर नशे में रहा होगा। सूत्रों के अनुसार, इस कार पर ओवर स्पीडिंग के 9 चालान पेंडिंग चल रहे हैं।
उधर, रवि (मृतक) के पिता किशोर कुमार रेलवे से रिटायर्ड हैं। उन्होंने पुष्कर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रवि की चार बहनें हैं। 2 की शादी हो चुकी है।

पुलिस बोली- गाड़ी किसके नाम, पता लगाया जा रहा
सोमवार रात हुए हादसे से संबंधित जानकारी लेने के लिए पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह को कॉल किया गया। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। एडिशनल एसपी ग्रामीण डॉ. लालचंद ने कहा कि फॉर्च्यूनर गाड़ी किसके नाम है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी का यह जवाब हास्यास्पद है। घटना के 15 घंटे से ज्यादा हो गए, पर पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई की गाड़ी किसके नाम रजिस्टर्ड है। इसी से साफ है कि पुलिस इस मामले को लेकर किस तरह चुप्पी साधी हुई है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2158465


