[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना के होटल संचालक की जयपुर में मौत:तेज रफ्तार कार बेकरी में घुसी, मृतक समेत चार दोस्त सवार थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

पलसाना के होटल संचालक की जयपुर में मौत:तेज रफ्तार कार बेकरी में घुसी, मृतक समेत चार दोस्त सवार थे

पलसाना के होटल संचालक की जयपुर में मौत:तेज रफ्तार कार बेकरी में घुसी, मृतक समेत चार दोस्त सवार थे

रानौली : जयपुर के सिरसी रोड पर रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पलसाना निवासी होटल संचालक सुरेंद्र सिंह शेखावत (40) की मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी घायल हो गया। कार में सवार तीन अन्य युवक बाल-बाल बच गए। मृतक सुरेंद्र सिंह पलसाना में होटल व्यवसाय से जुड़े हुए थे। सोमवार को उनका शव पलसाना पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

बेकरी में अंदर जा घुसी

जानकारी के अनुसार, सुरेंद्र सिंह शेखावत अपने चार दोस्तों के साथ कार से जयपुर के 200 फीट बायपास की ओर जा रहे थे। सिरसी रोड पर डिवाइडर से बचने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सड़क किनारे स्थित बेकरी के लोहे के गेट को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग और बेकरी कर्मचारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने कार की खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर करणी विहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के अनुसार, गंभीर रूप से घायल सुरेंद्र सिंह शेखावत को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल चालक अशोक विश्नोई निवासी जोधपुर का प्राथमिक उपचार किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles