[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साइबर ठगी प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

साइबर ठगी प्रकरण में एक आरोपी गिरफ्तार

बैंक खाता उपलब्ध करवाकर ठगी की रकम का लेनदेन कराने का आरोप, खाते में आए थे 4 लाख रुपए

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू :  राजस्थान पुलिस के ऑपरेशन “म्यूल हंटर” अभियान के तहत साइबर पुलिस थाना चूरू ने कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर फ्रॉड की राशि के लेनदेन के लिए करवाने का आरोप है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम. आईपीएस ने बताया कि साइबर पुलिस थाना चूरू में म्यूल अकाउंट की जांच के दौरान एसबीआई कलेक्ट्रेट शाखा चूरू के संदिग्ध खाताधारक जाहिद भाटी उर्फ धोनी निवासी चमन बास, चूरू की भूमिका सामने आई। जांच में पता चला कि आरोपी ने अपना एसबीआई बैंक खाता साइबर ठगी की रकम के लेनदेन के लिए सोहेल उर्फ झिन्टू को उपलब्ध करवाया था।

20 प्रतिशत हिस्सेदारी पर दिया था बैंक खाता

पुलिस के अनुसार आरोपी ने 10 हजार रुपए नकद और जमा होने वाली राशि में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी की शर्त पर अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया। साइबर पोर्टल पर दर्ज परिवाद संख्या 31910250187346 में शिकायतकर्ता के साथ कुल 58 करोड़ 13 लाख 50 हजार रुपए की धोखाधड़ी होना सामने आया है। इसी प्रकरण में ठगी गई राशि में से 4 लाख रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में 8 सितंबर 2025 से 10 सितंबर 2025 के बीच कुल 8 लाख रुपए जमा कर निकाले गए। मामले में साइबर पुलिस थाना चूरू में मुकदमा संख्या 04/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत हुई कार्रवाई

एसपी निश्चय प्रसाद के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार के सुपरविजन तथा साइबर थाना प्रभारी विजय कुमार मीणा के नेतृत्व में टीम ने बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसके बाद आरोपी जाहिद भाटी उर्फ धोनी (20) को 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Related Articles