देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती ग्राम डाबला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ चूरू जिला महिला इकाई के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक प्रमेन्द्र शर्मा के मुख्य आतिथ्य तथा महिला जिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि लिखमीचंद प्रजापत, मंगलचंद एवं महावीर प्रसाद रहे। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान निर्मला प्रजापत, सुमित्रा, मनीषा, सावित्री, सुशीला एवं ज्योति ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
64 छात्राओं ने कराया पंजीकरण
शिविर प्रभारी ममता जोशी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में 64 छात्राओं का पंजीकरण हुआ है। महिला इकाई अध्यक्ष दीपिका शर्मा ने कहा कि 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञों द्वारा सिलाई, मेहंदी, ब्यूटी पार्लर एवं नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं ग्रामीण महिलाओं की मांग पर स्कूटी चलाने का प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरणादायक पहल
मुख्य अतिथि प्रमेन्द्र शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उस कार्य में दक्ष होकर व्यक्ति समाज के लिए प्रेरणा बन सकता है।
कार्यक्रम में महिला इकाई की उपाध्यक्ष चंदा बंसिया, सुषमा शर्मा, सरिता इंदौरिया, निर्मला शर्मा, ज्योति शर्मा एवं महिमा शर्मा सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं। वहीं सुरेश फगेड़िया, लाजवंती मुदगल, शारदा गुर्जर एवं मंजू ने सहयोगी भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश उपाध्यक्ष भंवरलाल कस्वां ने किया।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us