सारोठिया में खेत में बने झोपड़ों में लगी आग:पशु चारा और घरेलू सामान जला, किसानों ने पानी डालकर पाया काबू
सारोठिया में खेत में बने झोपड़ों में लगी आग:पशु चारा और घरेलू सामान जला, किसानों ने पानी डालकर पाया काबू
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ तहसील के सारोठिया गांव में सोमवार दोपहर एक खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में खेत में बने दो झोपड़े जलकर राख हो गए। जानकारी के अनुसार, यह आग सारोठिया निवासी भागीरथ बावरी के खेत में लगी थी। झोपड़ों में रखा पशु चारा और घरेलू सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। भागीरथ बावरी ने बताया कि वे किसी काम से मूंदड़ा गए हुए थे, तभी उन्हें खेत में आग लगने की सूचना मिली।

आसपास के किसानों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू रही। गांव पहुंचने पर भागीरथ बावरी ने देखा कि उनका लाखों का चारा और अन्य सामान जल चुका था। बाद में पानी के टैंकर बुलाकर आग को पूरी तरह ठंडा किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2157290


