[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वट अमावस्या पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

वट अमावस्या पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

वट अमावस्या पर सुहागिनों ने की वट वृक्ष पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : शहर में वट अमावस्या के पावन अवसर पर विवाहित सुहागिन महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए व्रत रखा।

शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित वट वृक्षों के नीचे बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं। इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर वट सावित्री कथा का सामूहिक श्रवण किया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर रक्षा सूत्र बांधा और अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की।

धार्मिक माहौल और भक्ति भावना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वट अमावस्या का यह पर्व भारतीय संस्कृति में पति-पत्नी के अटूट प्रेम, समर्पण और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

Related Articles