[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

14 लाख की लागत से ट्यूबवेल निर्माण सफल, पानी देखकर झूम उठे वार्डवासी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

14 लाख की लागत से ट्यूबवेल निर्माण सफल, पानी देखकर झूम उठे वार्डवासी

विधायक कोटे से मिली बड़ी सौगात, युवाओं ने पानी में नहाकर और जयकारों के साथ जताया आभार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : विधानसभा क्षेत्र की नगर पालिका की वार्ड नंबर 6 (पुराना वार्ड नंबर 1) के बाशिंदों के लिए राहत की बड़ी खबर है। क्षेत्रीय विधायक भगवाना राम सैनी के विधायक कोटे से स्वीकृत 14 लाख रुपए की लागत से नव-निर्मित ट्यूबवेल का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। मुस्ताक अली और श्रीकृष्ण चंद्र सुमन के घर के बीच करवाए गए इस ट्यूबवेल बोरिंग में पर्याप्त मात्रा में पानी निकला है, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थाई समाधान होगा।

युवाओं ने जैसे ही ट्यूबवेल से तेज वेग के साथ पर्याप्त मात्रा में पानी बाहर निकला, वहां मौजूद स्थानीय लोगों और विशेषकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। उत्साह से सराबोर युवाओं ने पानी की बौछारों के बीच नहाकर, गगनभेदी जयकारे लगाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया। पानी की उपलब्धता देख पूरे वार्ड में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

वार्ड वासियों ने जताया विधायक का आभार
लंबे समय से पानी की किल्लत झेल रहे स्थानीय निवासियों ने इस जनहितैषी कार्य के लिए माननीय विधायक भगवाना राम सैनी का दिल से आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर रुडमल सैनी, जगदीश प्रसाद, सुवाली, पार्वती, बलदेवाराम, गोपाल, लालचंद, लालाराम, दिनेश, विकास, मुस्ताक अली, चौथमल, गणेश, रोशन, रायसल, राकेश, राहुल सहित काफी संख्या में वार्ड वासियों ने विधायक सैनी की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles