शहरी सेवा शिविर में आमजन की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
नगरपालिका बिसाऊ में आयोजित शिविर में पट्टे वितरण सहित विभिन्न कार्य संपन्न
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : नगरपालिका मंडल बिसाऊ द्वारा राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित “शहरी सेवा शिविर–2026” के तहत गुरुवार को वार्ड नंबर 14 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान करते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी पवन गोयल के निर्देशन में आयोजित शिविर में नगर पालिका, विद्युत विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा चिकित्सा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
शिविर के दौरान नगर पालिका द्वारा दो लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया गया। साथ ही स्टेट ग्रांट के तहत दो पट्टे जारी किए गए एवं चार विवाह प्रमाण पत्र तथा दस जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए। विभिन्न विभागों में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का भी मौके पर ही निस्तारण किया गया।
उपखंड अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235570


