[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खोडा-भीमसर मार्ग बना हादसों का केंद्र, जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसालासर

खोडा-भीमसर मार्ग बना हादसों का केंद्र, जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खोडा-भीमसर मार्ग बना हादसों का केंद्र, जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सालासर : निकटवर्ती ग्राम खोडा से भीमसर जाने वाले पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग पर वर्षों से बनी जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। ग्राम पंचायत भीमसर में आयोजित जनसुनवाई शिविर के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर मार्ग की तत्काल मरम्मत और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पक्के ड्रेनेज के अभाव में वर्षों से पानी भरा रहता है। बारिश शुरू होते ही स्थिति और गंभीर हो जाती है तथा सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर घायल हो रहे हैं, जबकि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का पैदल आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव वाले स्थान के समीप विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। बारिश के मौसम में पानी भरने से करंट फैलने की आशंका बनी रहती है, जिससे किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। आसपास के मकानों में भी सीलन की समस्या बढ़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत, पीडब्ल्यूडी विभाग और जिला प्रशासन को शिकायतें दी जा चुकी हैं। समाचार पत्रों में भी मामला कई बार प्रकाशित हुआ, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने चार प्रमुख मांगें रखीं –

  • पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मौके का तत्काल निरीक्षण कराया जाए।
  • स्थायी जल निकासी के लिए पक्का नाला (ड्रेनेज) बनाया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराई जाए।
  • समस्या के समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा तय की जाए।
  • वर्षों से लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कर कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहीं, एसडीएम सुजानगढ़ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग को शीघ्र कार्रवाई कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए।

Related Articles