प्रथम सिंधु कुंभ में गूंजा हल्दीघाटी की माटी का शौर्य, श्रीगंगानगर के यात्रियों ने निभाई सेवाभाव की मिसाल
प्रथम सिंधु कुंभ में गूंजा हल्दीघाटी की माटी का शौर्य, श्रीगंगानगर के यात्रियों ने निभाई सेवाभाव की मिसाल
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : हिमालय परिवार की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के तत्वावधान में लेह-लद्दाख में आयोजित प्रथम सिंधु कुंभ एवं 30वीं सिंधु दर्शन यात्रा हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सिंधु संस्कृति, राष्ट्रीय एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, लेह-लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, विभिन्न देशों के राजदूत, राष्ट्रीय स्तर के संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एनडीएस मेमोरियल ग्राउंड, लेह में आयोजित उद्घाटन समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं हिमालय परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक इन्द्रेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने उपराष्ट्रपति, राज्यपालों एवं विभिन्न देशों के राजदूतों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राजस्थान की हल्दीघाटी से लाए गए पवित्र माटी के कलशों का विधि-विधान से पूजन किया गया। श्रद्धालुओं को हल्दीघाटी की पवित्र माटी के पाउच एवं महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े साहित्य का वितरण किया गया तथा सभी का तिलक कर वीरता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया गया।

सिंधु घाट पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान का घूमर और कालबेलिया, ओडिशा का ओडिसी एवं गौरीपुआ, गुजरात का गरबा और डांडिया तथा पंजाब का भांगड़ा सहित विभिन्न राज्यों की लोक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय संरक्षक इन्द्रेश कुमार ने कहा कि 30 वर्षों में पहली बार सिंधु दर्शन यात्रा के दौरान प्रथम सिंधु कुंभ का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने एक साथ सिंधु महाआरती में भाग लिया। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का ऐतिहासिक आयोजन बताया।

हिमालय परिवार श्रीगंगानगर के जिलाध्यक्ष मुनीश कुमार लड्ढा ने बताया कि देश-विदेश से आए हजारों यात्रियों के बीच राजस्थान से पहुंचे 326 यात्रियों ने अपनी सेवा भावना से विशेष पहचान बनाई। बीकानेर संभाग से 38 श्रद्धालु हिमालय परिवार की प्रदेश पदाधिकारी सुषमा बिस्सा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक अमरचंद बोरड़ के नेतृत्व में यात्रा में शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री अरविंद जारोली ने पूरे दल का मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन के बाद देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की वापसी शुरू हो गई। श्रीगंगानगर से यात्रा में शामिल अमरचंद बोरड़, सरला बोरड़, रामअवतार सिंह, पवन रतवाया, भूराराम वर्मा, धर्मवीर भारद्वाज, सुष्मिता मनोज दुग्गड़, अंशुमान बोरड़ एवं दिव्यांश मनोज दुग्गड़ सकुशल अपने गृह नगर लौट आए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2235603


