खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 105वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग
खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 105वें दिन भी जारी, प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग
खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न जनहित मांगों के समर्थन में चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को लगातार 105वें दिन भी जारी रहा। धरने में शामिल लोगों ने प्रशासन से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
धरना खेतड़ी ट्रस्ट द्वारा दर्ज किए गए कथित झूठे मुकदमों को वापस लेने, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाने तथा अभयारण्य से आने वाले जंगली जानवरों द्वारा मारे गए पालतू पशुओं का उचित मुआवजा दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर जारी है।
आज के धरने की अध्यक्षता करण सिंह ने की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में गोकुलचंद सैनी, मेघ सिंह, प्रदीप सिंह चौहान, कल्याण सिंह, रामअवतार जांगिड़, भूपेंद्र सिंह सोढा, गोपीराम, सतवीर, भवानी शंकर शर्मा, माडूराम तिहाड़ा, रामप्रताप, सुरेश शाह, बहादुरमल, नागरमल सैनी, मुरली बागवान, लाखन सिंह, कैलाशचंद, गूगल, किशोर सैनी, यादराम, रोहित, उमेद सिंह, चंद्रभान चौधरी, रोहिताश हलवाई, गिरधारी, बाबूलाल सैनी, श्याम सिंह, सुगनलाल, बाबूलाल नायक, अशोक कुमार, सुभाषचंद्र, सीताराम कुमावत, अमन, दीनदयाल नायक, गोवर्धन सैनी, गील्लीलाल सेन, गजेंद्र पारीक, अरविंद सिंह निरवान, महेंद्र कुमार चावरिया, जुगल किशोर सैनी, लाल सिंह, राजेश सांखला, रोशन सोनी, पवन सिंह, विकास कुमार, रोहिताश सैनी, अनिल बिलाव, किशोरीलाल सैनी, अशोक कुमार जांगिड़, अनिल कुमार सेन, परशुराम सैनी, खूबचंद जांगिड़, चमनलाल सैनी, विजय सिंह शेखावत, कैलाशचंद पवार, दिनेश कुमार सैनी, रमेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235638


