डेराणा मुक्तिधाम में ‘दयालु’ महाराज की प्रतिमा का अनावरण, संतों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
डेराणा मुक्तिधाम में 'दयालु' महाराज की प्रतिमा का अनावरण, संतों के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कस्बे के डेराणा मुक्तिधाम में श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच बनवारी लाल शर्मा बिलोर महाराज (दयालु) की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम संतों के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रतिमा अनावरण के अवसर पर उपस्थित संतों ने बनवारी लाल शर्मा ‘दयालु’ महाराज के व्यक्तित्व एवं समाज सेवा के कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर रामनिवास शास्त्री, महेश मिश्रा, ठाकुर आनंद सिंह, ओमप्रकाश मिंतर, मनीष चौधरी, समाजसेवी कैलाश चोटिया, अनिल पारीक, महंत अरुण गौड़, श्रीकांत पारीक, सज्जन जोशी, गुलाबी आजाद, राजू कोलसिया, मुरली मनोहर चोबदार, अरुण शर्मा, गोविंद मिश्रा, ललित जांगिड़, वृक्षमित्र श्रवण कुमार, विजय शर्मा, विजय सोती, हितेश थोरी, मदन सेवदा, जगदीश पूनिया, सुरेश पूनिया, सुनील सामरा, विश्वनाथ शर्मा, श्रीराम प्रेसिडेंट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। वहीं परिवार की ओर से मनीष शर्मा, ओम पंडित, राजेश शर्मा, रौनक शर्मा सहित परिवारजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धांजलि एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235752


