[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में युवाओं ने लगाए फलदार पौधे:पौधारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण को बेहतर बनाने का दिया संदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में युवाओं ने लगाए फलदार पौधे:पौधारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण को बेहतर बनाने का दिया संदेश

खेतड़ी में युवाओं ने लगाए फलदार पौधे:पौधारोपण अभियान शुरू, पर्यावरण को बेहतर बनाने का दिया संदेश

खेतड़ी नगर : खेतड़ी क्षेत्र में युवाओं ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान खेतड़ीनगर के विभिन्न स्थानों पर छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। बड़ी संख्या में युवाओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

पूर्व उपप्रधान अमरसिंह गुर्जर ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र के कारण पौधरोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी सभी का दायित्व है।

गुर्जर ने आगे कहा- यदि प्रत्येक नागरिक पौधे लगाने के साथ उनकी सुरक्षा और नियमित देखभाल की जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।

युवाओं ने बताया कि ये अभियान एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। आगामी दिनों में खेतड़ी क्षेत्र के स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर भी पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही, लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, प्लास्टिक का कम उपयोग करने, जल संरक्षण करने और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने का संदेश दिया। अभियान में शामिल सभी युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विक्रम गुर्जर, अमरसिंह नेहरा, संदीप गुर्जर, बबलू यादव, सुरेश, कपिल, विजय कुमार, रवि कुमार, संदीप कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र, सतीश कुमार, दिव्यांश, सुनील सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Related Articles