आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत खिलौना बैंक का शुभारंभ, खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे
आंगनबाड़ी चलो अभियान के तहत खिलौना बैंक का शुभारंभ, खेल-खेल में सीखेंगे बच्चे
झुंझुनूं : महिला एवं बाल विकास विभाग, मंडावा की ओर से बुधवार को “आंगनबाड़ी चलो अभियान” के तहत खिलौना बैंक का उद्घाटन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों पर शाला पूर्व शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाना तथा अधिक से अधिक बच्चों और लाभार्थियों को आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, बिसाऊ तहसीलदार शेर सिंह राठौड़, विकास अधिकारी अमित चौधरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सावित्री कृष्णिया सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से खिलौना बैंक का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उषा कुलहरि, प्रियंका, रवि कुमार, दीपक एवं ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी सुनीता धायल भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग जुलाई माह में विशेष सर्वे अभियान चलाकर वंचित गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं बच्चों को आंगनबाड़ी सेवाओं से जोड़ेगा। साथ ही शाला पूर्व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर खिलौना बैंक स्थापित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने क्षेत्र के भामाशाहों और समाजसेवियों से खिलौना बैंक की स्थापना एवं बच्चों के शैक्षणिक विकास में सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्यारेलाल ढूकिया ने कहा कि खेल-खेल में दी जाने वाली शिक्षा बच्चों के बौद्धिक, सामाजिक और रचनात्मक विकास का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने समाज से आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235740

