नाकाबंदी में कार से 15 लाख के गहने जब्त
दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की कार्रवाई, 50 से अधिक वाहनों की जांच
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : बीदासर पुलिस ने श्रीडूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर विशेष नाकाबंदी के दौरान एक कार से करीब 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए। कार में सवार व्यक्ति जेवरात के संबंध में कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर थाना परिसर के सामने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी के तहत एसआई हेतराम के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 से अधिक वाहनों की सघन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी काटे गए।
जांच के दौरान बीदासर से श्रीडूंगरगढ़ की ओर जा रही एक कार की तलाशी में करीब 15 लाख रुपए के सोने के आभूषण मिले। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के प्रावधानों के तहत जेवरात जब्त कर लिए।
पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि जब्त किए गए आभूषण असली हैं या नकली तथा उनका वास्तविक स्वामित्व और स्रोत क्या है।
पुलिस ने बताया कि ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी का उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच, दस्तावेजों का सत्यापन, चोरी के वाहनों, वांछित अपराधियों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी निगरानी रखकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235876


