मानोता जाटान में मूंग बीज वितरण के दौरान विवाद: आधे घंटे रुका वितरण कार्य, 68 किसानों को मिले मूंग बीज मिनी किट
मानोता जाटान में मूंग बीज वितरण के दौरान विवाद: आधे घंटे रुका वितरण कार्य, 68 किसानों को मिले मूंग बीज मिनी किट
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : ग्राम पंचायत मानोता जाटान में कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसल की बुवाई के लिए किसानों को मूंग बीज के मिनी किट वितरित किए गए। प्रत्येक किट में 4 किलोग्राम मूंग बीज दिया गया। बीज वितरण की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में किसान जन आधार कार्ड और खेतों की जमाबंदी लेकर ग्राम पंचायत भवन पहुंच गए।कृषि पर्यवेक्षक सोनू ने बताया कि मानोता जाटान ग्राम पंचायत के लिए कुल 78 मूंग बीज मिनी किट प्राप्त हुए थे। इनमें 73 किट अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं सामान्य वर्ग तथा 5 किट अनुसूचित जाति (एससी) वर्ग के किसानों के लिए निर्धारित थे, जिनमें से 68 पात्र किसानों को मूंग बीज मिनी किट वितरित कर दिए गए।इसके अलावा विभाग को 5-5 किलोग्राम के 10 ढेंचा बीज किट भी प्राप्त हुए थे। इनमें 5 किट अनुसूचित जाति वर्ग तथा 5 किट सामान्य वर्ग के किसानों को वितरित किए गए। बीज वितरण के दौरान पात्रता शर्तों को लेकर किसानों और कृषि पर्यवेक्षक के बीच विवाद की स्थिति बन गई।

कृषि विभाग के नियमों के अनुसार 0.4 हेक्टेयर से कम कृषि भूमि वाले किसानों को मूंग बीज मिनी किट नहीं दिए जा सकते थे, लेकिन कई किसान छोटे और सीमांत किसानों को भी बीज उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। वहीं कृषि पर्यवेक्षक ने विभागीय नियमों का हवाला देते हुए 0.4 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसानों को बीज वितरण करने से साफ इनकार कर दिया। इससे किसानों में नाराजगी बढ़ गई और माहौल गर्मा गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और नोकझोंक होती रही। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि करीब आधे घंटे तक बीज वितरण कार्य रोकना पड़ा। कृषि पर्यवेक्षक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ही बीज वितरण कराया जाएगा। बाद में ग्रामीणों की समझाइश और आपसी बातचीत के बाद मामला शांत हुआ तथा करीब आधे घंटे बाद पुनः बीज वितरण शुरू कर दिया गया।बीज वितरण को लेकर दिनभर पंचायत भवन में किसानों की भीड़ लगी रही। बड़ी संख्या में किसान सुबह से पंचायत भवन पहुंचे और कई किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए करीब चार घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235730


