गोवा में चमके चूरू के असद पठान, एशिया ओपन ताइक्वांडो में जीता कांस्य
13 वर्षीय खिलाड़ी के चूरू लौटने पर हुआ भव्य स्वागत, केक काटकर मनाई खुशी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : गोवा में आयोजित 9वीं एशिया अंतरराष्ट्रीय ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चूरू के 13 वर्षीय खिलाड़ी असद खान पठान पुत्र असलम खान पठान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से खेल प्रेमियों और परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
टीम कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि प्रतियोगिता में चूरू के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन किया। असद खान पठान ने कड़े मुकाबलों में दमदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।

गोवा से चूरू लौटने पर कॉलोनीवासियों ने असद का भव्य स्वागत किया। परिवार और शुभचिंतकों ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान दादा हाजी आबिद हुसैन पठान व अब्बु असलम खान पठान ने आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर मोहम्मद अली पठान, मोहम्मद रमजान पठान, आदिल खान, समीर खान, दानिश पठान, अजीज खान, आरिफ खान, इरशाद खान, सोहेल खान, सद्दाम खान सहित बड़ी संख्या में परिजन और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने असद को बधाई देते हुए भविष्य में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2235875


