ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रख की वट पूजा
ज्येष्ठ अमावस्या पर वट सावित्री व्रत रख की वट पूजा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव घांघू. में शनिवार को सौभाग्यवति सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की। विवाहित महिलाओं ने सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर वट सावित्री व्रत का संकल्प लिया। महिलाओं ने पूजा की थाली में दीपक, रोली, मोली, कच्चा सूत, पानी का लोटा, चावल, फूल, फल, अगरबत्ती, सिंदूर, मिठाई एवं सुहाग सामग्री लेकर बरगद (वट) के पेड़ के नीचे जाकर बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना की। बरगद के पेड़ को सूत एवं मोली बाँधने के बाद वहीं पेड़ के नीचे बैठकर सावित्री सत्यवान की कथा सुनी गई। हर वर्ष ज्येष्ठ महिने की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। धार्मिक सनातन परम्परा एवं आयुर्वेद में बरगद(वट) वृक्ष को दीर्घायु स्थिरता व प्राण शक्ति का प्रतीक माना गया है। यह व्रत केवल पति की लंबी आयु ही नहीं धैर्य, निष्ठा, एवं पारिवारिक सुख समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है।
विवाहित महिलाओं द्वारा प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस बार शनिवार व शनि जयंती एवं शनिश्चरी अमावस्या का भी शुभ संयोग इस व्रत को और खास बनाता है। पर्यावरण की शुद्धि के लिए भी बरगद का पेड़ अच्छा माना जाता है, इसलिए भी आयुर्वेद एवं धर्म ग्रंथों में इसकी पूजा का विधान है। महाभारत एवं सकन्द पुराण में भी वट सावित्री व्रत का वर्णन मिलता है। गांव की महिलाओं ने चूरू सड़क मार्ग पर स्थित मुख्य गोगामेड़ी परिसर में लगे बरगद के पेड़ एवं उत्तरादा मोहल्ला स्थित बरगद के पेड़ की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। गांव की सुमन सैन, भगवती, विमला, उषा, रजनी, कृष्णा, ममता ने बताया की इस दिन सावित्री माता ने यमराज से अपने पति के प्राणों को वापिस लिया था वह दिन ज्येष्ठ माह की अमावस्या थी इसलिए सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु व परिवार में सुख समृद्धि की कामना के लिए वट सावित्री व्रत रखती हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154757


