पीर भटिंडा वाले के 54वें उर्स पर आस्ताने में मांगी गई अमन-चैन की दुआएं
पीर भटिंडा वाले के 54वें उर्स पर आस्ताने में मांगी गई अमन-चैन की दुआएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित नई सड़क पर पीर भटिंडा वाले हजरत अली मोहम्मद शाह के आस्ताने (मकान) पर शुक्रवार को पीर नबाब अली शाह का 54वां उर्स-ए-मुबारक बड़े ही श्रद्धा, अकीदत और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। उर्स के अवसर पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, वहीं देर रात तक नात-ए-पाक और मिलादुन्नबी की महफिल सजी रही।
सदर ज़ाकिर हुसैन झारियावाला ने बताया कि उर्स-ए-मुबारक की शुरुआत शुक्रवार सुबह पारंपरिक रस्मों के साथ हुई। शाम को नमाज़ असर के बाद दुआओं और नात शरीफ का सिलसिला शुरू हुआ। इसके बाद नमाज़ मगरिब के उपरांत जायरीनों के लिए लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत कर तबर्रुक प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि पीर नबाब अली शाह भटिंडा वाली गद्दी के सिलसिले से जुड़े हुए थे तथा उनके मुरीदों और चाहने वालों की बड़ी तादाद आज भी मौजूद है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स में जिलेभर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे और आस्ताने पर हाजिरी देकर दुआएं मांगीं।
उर्स के दौरान पूरे आस्ताने को रोशनी और सजावट से आकर्षक रूप दिया गया। धार्मिक माहौल के बीच अकीदतमंदों ने सूफियाना कलाम और नातिया पेशकशों का आनंद लिया। इंतजामिया कमेटी द्वारा जायरीनों के लिए बैठने, पानी और लंगर सहित अन्य सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी।
उर्स-ए-मुबारक के समापन पर देश एवं प्रदेश में अमन, भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआएं की गईं। उपस्थित लोगों ने समाज में प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का संदेश फैलाने का संकल्प भी लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154757


