नाकाबंदी में कार से 15 लाख के गहने जब्त बीदासर पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, दस्तावेज नहीं मिलने पर की कार्रवाई
नाकाबंदी में कार से 15 लाख के गहने जब्त बीदासर पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की जांच की, दस्तावेज नहीं मिलने पर की कार्रवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : पुलिस ने श्री डूंगरगढ़-बीदासर मार्ग पर विशेष नाकाबंदी के दौरान एक कार से लगभग 15 लाख रुपए मूल्य के सोने के आभूषण जब्त किए हैं। वाहन में सवार व्यक्ति इन आभूषणों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। यह कार्रवाई बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर थाना परिसर के सामने ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी के तहत की गई। बीदासर थाना के एसआई हेतराम के नेतृत्व में चले इस अभियान में पुलिस ने 50 से अधिक वाहनों की सघन जांच की।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले आधा दर्जन से अधिक वाहनों के चालान भी किए गए। नाकाबंदी के दौरान बीदासर से श्री डूंगरगढ़ की ओर जा रही एक कार की तलाशी ली गई। तलाशी में कार से 15 लाख रुपए के सोने के आभूषण बरामद हुए। संबंधित व्यक्ति द्वारा वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर, पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा के तहत इन जेवरात को जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि जब्त किए गए जेवरात असली हैं या नकली, साथ ही उनके स्वामित्व और स्रोत की भी पुष्टि की जाएगी।पुलिस के अनुसार ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा होती है। इसका उद्देश्य संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच करना, वाहन के दस्तावेजों का सत्यापन करना, चोरी के वाहनों, वांछित अपराधियों, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर निगरानी रखना है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अपराधों की रोकथाम और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2235841


