झुंझुनूं को मिले नए ट्रैफिक इंचार्ज, सीआई बुद्धिप्रसाद ने संभाला कार्यभार
सीकर से हुआ स्थानांतरण, 5 साल बाद जिले में वापसी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सीकर से स्थानांतरित होकर आए सीआई बुद्धिप्रसाद ने मंगलवार को ट्रैफिक इंचार्ज का कार्यभार संभाल लिया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश पर किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पूर्व ट्रैफिक इंचार्ज राधेश्याम सांखला को एसपी कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सीआई बुद्धिप्रसाद की करीब पांच साल बाद झुंझुनूं में वापसी हुई है। इससे पहले वे कोरोना काल के दौरान जिले में तैनात रहे थे, जहां लॉकडाउन की व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन को लेकर उनकी कार्यशैली की सराहना हुई थी।
शहर में बढ़ते यातायात दबाव, जाम और सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस विभाग ट्रैफिक व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाने पर फोकस कर रहा है। नए ट्रैफिक इंचार्ज की प्राथमिकताओं में प्रमुख चौराहों पर जाम कम करना, स्कूल समय में विशेष यातायात व्यवस्था लागू करना, अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर कार्रवाई तथा यातायात जागरूकता अभियान चलाना शामिल रहेगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीआई बुद्धिप्रसाद ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आमजन के सहयोग से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2235835


