मुकुंदगढ़ में शनि जयंती पर विशेष आयोजन, न्याय के देवता की गूंजी जयकार
मुकुंदगढ़ में शनि जयंती पर विशेष आयोजन, न्याय के देवता की गूंजी जयकार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
मुकुंदगढ़ : शहर के विभिन्न शनि मंदिरों में शनिवार 16 मई को न्याय के देवता और कर्म फल दाता भगवान शनि देव की जयंती विशेष धार्मिक महोत्सवों के बीच धूम-धाम से मनाई गई।

सुबह से ही काले तिल, सरसों का तेल, काले वस्त्र और उड़द दाल लेकर भक्तों का मंदिरों में तांता लगा रहा। शनि मंदिरों, बस स्टैंड रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिरों में विशेष श्रृंगार और महाआरती का आयोजन हुआ। पंडितों द्वारा तेलाभिषेक, शनि चालीसा पाठ और हवन कर विश्व कल्याण की कामना की गई।
शनि जयंती के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर शनि देव से सुख-समृद्धि और कष्टों से मुक्ति का आशीर्वाद मांगा।

मंदिर पुजारीयो ने बताया कि शनि देव को कर्मों का फल देने वाला देवता माना जाता है। इस दिन सच्चे मन से पूजा करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्ट दूर होते हैं। शहर में जगह-जगह “जय शनि देव” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2154695


