[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माय भारत के युवाओं ने समझी गेहूं वितरण एवं रसद विभाग की योजनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

माय भारत के युवाओं ने समझी गेहूं वितरण एवं रसद विभाग की योजनाएं

माय भारत के युवाओं ने समझी गेहूं वितरण एवं रसद विभाग की योजनाएं

सीकर : माय भारत केन्द्र, सीकर राजस्थान द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान एवं जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सीकर के सहयोग से अनुभव आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत गेहूं वितरण व्यवस्था एवं विभाग से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की व्यवहारिक जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला रसद अधिकारी विजेंद्र पाल एवं जिला युवा अधिकारी मोहित कुमार ने प्रतिभागियों को राशन वितरण प्रणाली की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। अधिकारियों ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों पर मशीन के माध्यम से उपभोक्ताओं का आधार आधारित सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद पात्र उपभोक्ताओं को निर्धारित मात्रा में गेहूं वितरित किया जाता है।

उन्होंने बताया कि वितरण प्रक्रिया में डिजिटल कांटे का उपयोग कर सही वजन सुनिश्चित किया जाता है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है। प्रतिभागियों को खाद्य सुरक्षा विभाग के पोर्टल पर राशन कार्ड धारकों की जानकारी, वितरण रिकॉर्ड एवं उपलब्ध गेहूं भंडार देखने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी योजनाओं की कार्यप्रणाली से जोड़ना तथा पारदर्शी राशन वितरण प्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान सत्येंद्र योगी, अभिजीत सिंह जेरठी, मनीष सैनी, रमेश जांगिड़, दीपका, सुशील एवं नवीन शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related Articles