शैक्षिक महासंघ का सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज, आज उपखंड कार्यालयों पर होगा प्रदर्शन
शैक्षिक महासंघ का सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज, आज उपखंड कार्यालयों पर होगा प्रदर्शन
सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा), राजस्थान सीकर द्वारा 14मई को जिले के समस्त खंड मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर उपखंड अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। महासंघ के जिला अध्यक्ष कल्याण सिंह एवं जिला मंत्री रामलाल जाटोलिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षा अधिकारियों की लापरवाही एवं लगातार बदहाल होती शिक्षा व्यवस्था के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। महासंघ ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार एवं शिक्षा विभाग ने शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
महासंघ द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों एवं चिंताओं में अवकाश कटौती में दोहरा मापदंड, पदोन्नति एवं पदस्थापन में अनियमितताएं, तृतीय श्रेणी शिक्षकों के पिछले आठ वर्षों से लंबित स्थानांतरण तथा वेतन विसंगति जैसे गंभीर मुद्दे शामिल हैं।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल शिक्षकों की मांगों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा व्यवस्था की गरिमा, शिक्षक सम्मान एवं विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य की रक्षा की निर्णायक लड़ाई है। जिलेभर के खंड मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शिक्षक भाग लेकर सरकार तक अपना आक्रोश पहुंचाएंगे।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में व्यापक एवं चरणबद्ध आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2150376


