डेमो ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत
डेमो ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत
सूरजगढ़ : कस्बा सीमा स्थित श्यालु के पास सीकर-लोहारू डेमो ट्रेन की चपेट में आने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की सहायता से शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस जांच में मृतक की पहचान आकाश पुत्र जगदीश मेघवाल निवासी सेही कलां, थाना सूरजगढ़ के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 26 वर्ष बताई गई है।
परिजनों के अनुसार आकाश अविवाहित था तथा पिछले कुछ समय से उसका मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं था। उसका इलाज एवं दवाइयां नियमित रूप से चल रही थीं। बताया गया कि वह दो भाइयों में बड़ा था और उसके पिता जगदीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
सूरजगढ़ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया। हादसे के बाद परिवार में शोक की लहर है तथा गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2150400


