सुजानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सुजानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
सुजानगढ़ : राजस्थान पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नकेल” के तहत पुलिस थाना सुजानगढ़ ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.256 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 62 हजार 800 रुपए बताई गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि जिले में “एरिया डोमिनेशन” अभियान एवं “ऑपरेशन नकेल” के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के निर्देशन में थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया था। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहा है। सूचना पर मेगा हाईवे स्थित मंडोता रोड पर नाकाबंदी की गई।
पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.256 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश निवासी वार्ड नंबर 3, अम्बेडकर भवन के पीछे, कस्बा सुझानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में थाना अधिकारी बेगाराम मीणा सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2149310


