[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप प्रधानाचार्य शंकर लाल सोंकरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

उप प्रधानाचार्य शंकर लाल सोंकरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित

उप प्रधानाचार्य शंकर लाल सोंकरिया का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित

नवलगढ़ : कस्बे के निवासी एवं राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय सी-ब्लॉक सुलतानपुरी में उप प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत रहे शंकर लाल सोंकरिया के सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से शंकर लाल सोंकरिया का अभिनंदन पत्र भेंट कर, माला पहनाकर, राजस्थानी साफा एवं अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शंकर लाल सोंकरिया सहज, सरल एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में नियमितता, कार्यकुशलता, स्वानुशासन, नेतृत्व क्षमता, विषय विशेषज्ञता, कर्मठता तथा अनुशासनिक दक्षता का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन एवं विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, गौरी शंकर शर्मा सहित परिवारजन चौथमल सोंकरिया, प्रेमचंद सोंकरिया, नरसी लाल, सुभाष चन्द्र, राहुल, ब्रह्मदत्त सोंकरिया, अनिल, जितेश कुमार, अल्का, अनिता, प्रियंका, विवान, आर्विन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के बाद सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles