[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला के लाडले एयर वाइस मार्शल मुकेश यादव बने वेपन सिस्टम्स स्कूल के कमांडेंट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शिमला के लाडले एयर वाइस मार्शल मुकेश यादव बने वेपन सिस्टम्स स्कूल के कमांडेंट

शिमला के लाडले एयर वाइस मार्शल मुकेश यादव बने वेपन सिस्टम्स स्कूल के कमांडेंट

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अनिल शर्मा

शिमला : ग्राम शिमला के लाडले भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल मुकेश कुमार यादव अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक (वीरता) को वेपन सिस्टम्स स्कूल का कमांडेंट और ट्रेनिंग कमांड का कमांड फ्लाइंग ट्रेनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।

नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एयर वाइस मार्शल यादव का 36 वर्षों की शानदार सेवा इतिहास रहा है। वह सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के पूर्व छात्र रहे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से बी.एससी., उस्मानिया विश्वविद्यालय से एम.फिल., अमेरिका की एयर यूनिवर्सिटी से एम.एससी. और आईआईटी मद्रास से एग्जीक्यूटिव एमबीए की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिका के एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज और नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज से प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

अपनी असाधारण सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया। इससे पहले साल 2013 में उत्तराखंड में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों में दिखाई गई बहादुरी के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें ‘वायु सेना पदक (वीरता)’ से नवाजा था। उन्होंने वर्ष 2000 में सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र (UN) मिशन में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।

वायु सेना के सबसे योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर्स में शुमार एयर वाइस मार्शल यादव को हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड विंग विमानों को उड़ाने का व्यापक अनुभव है। उनके पास 7,100 घंटों से अधिक उड़ान भरने का प्रभावशाली रिकॉर्ड है। मुकेश यादव सज्जन सिंह यादव पूर्व ब्लाक शिक्षा अधिकारी के पुत्र हैं।

Related Articles