[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप:10-15 गुना अधिक कीमत पर दे रहे किताबें, भगत सिंह फोर्स ने धरने की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप:10-15 गुना अधिक कीमत पर दे रहे किताबें, भगत सिंह फोर्स ने धरने की चेतावनी दी

निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप:10-15 गुना अधिक कीमत पर दे रहे किताबें, भगत सिंह फोर्स ने धरने की चेतावनी दी

सादुलपुर : सादुलपुर की भगत सिंह फोर्स ने निजी स्कूलों पर पुस्तकों को लेकर मनमानी का आरोप लगाया है। अनूप पूनिया के नेतृत्व में सोमवार को बस स्टैंड के पास प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये आरोप लगाए गए।

जोगेंद्र सूडा समेत कार्यकर्ताओं ने निजी और सरकारी स्कूलों की किताबें दिखाई। उन्होंने बताया कि जहां सरकारी स्कूल की किताबों पर 40 से 56 रुपए तक मूल्य अंकित है, वहीं निजी विद्यालयों की समान किताबों पर 300 से 480 रुपए तक मूल्य दर्ज है।

विज्ञापन छपवाकर अधिक कीमत में बेच रहे-मोहन लाल

मोहन लाल झाड़सर ने आरोप लगाया कि नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी स्कूल संचालक किसानों और मजदूर वर्ग के अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाल रहे हैं। अभिभावकों को स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे कमीशनखोरी को बढ़ावा मिल रहा है।

कई निजी विद्यालय एनसीईआरटी पाठ्यक्रम की पुस्तकों पर अपने विज्ञापन छपवाकर उन्हें 10 से 15 गुना अधिक कीमत पर बेच रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से एक समान पाठ्यक्रम लागू करने की मांग की। उन्होंने धरने की चेतावनी दी।

ये रहे मौजूद

इस दौरान अनूप पुनिया, मोहन लाल झाड़सर, सुखबीर भामाशी, राजेश भामासी, सत्यवीर, सुखवीर सहारण, समुद्र ददरेवा, सुरेश किलका, एडवोकेट शिव मंगल, सुभाष जोईया, राजकुमार फगेड़िया, धर्मवीर महला, मुकेश दुग्गल, कृष्ण सिंह फौजी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related Articles