[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उडवाला गांव में युवती की कुंड में गिरने से मौत:खेत में कार्य करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसांडवा

उडवाला गांव में युवती की कुंड में गिरने से मौत:खेत में कार्य करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

उडवाला गांव में युवती की कुंड में गिरने से मौत:खेत में कार्य करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा

सांडवा : सांडवा थाना क्षेत्र के उडवाला गांव में खेत में बने कुंड में गिरने से एक युवती की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर उस समय हुई जब युवती कुंड से पानी निकाल रही थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया उडवाला निवासी केशराराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री राजबाला रविवार दोपहर खेत में कृषि कार्य कर रही थी। इसी दौरान वह खेत में बने कुंड से पानी निकालने गई, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुंड में गिर गई।

शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवती को कुंड से बाहर निकाला। उसे तुरंत सांडवा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में मृग (दुर्घटना मृत्यु) दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles