पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के कल्याणार्थ दांतारामगढ़ में शिविर आयोजित
पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं के कल्याणार्थ दांतारामगढ़ में शिविर आयोजित
सीकर : जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ब्रिजेन्द्र सिंह महला ने बताया कि गौरव सेनानियों, वीरांगनाओं एवं बलिदानी योद्धाओं के आश्रितों के कल्याण के लिए दांतारामगढ़ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देना तथा पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान करना रहा।
शिविर में उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं आश्रितों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की गई।
कर्नल महला ने बताया कि बलिदानी योद्धा हरि प्रसाद यादव के आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं के तहत अनुकम्पात्मक नियुक्ति के लिए आवश्यक प्रपत्र ‘क’ एवं बैटल कैजुअल्टी प्रमाण पत्र जारी करवाने हेतु अभिलेख कार्यालय से दूरभाष पर संपर्क किया गया। इसके अलावा वारिस प्रमाण पत्र शीघ्र जारी करने के लिए तहसीलदार दांतारामगढ़ से भी चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया, ताकि उन्हें योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2147278


