[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू टीम का शानदार प्रदर्शन, 49 पदक जीते


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू टीम का शानदार प्रदर्शन, 49 पदक जीते

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू टीम का शानदार प्रदर्शन, 49 पदक जीते

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : इंडिया ताइक्वांडो एवं राजस्थान ताइक्वांडो के तत्वावधान में सरदारशहर में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 40 स्वर्ण, 9 रजत एवं 1 कांस्य पदक सहित कुल 49 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में चूरू, रतनगढ़, सरदारशहर और राजगढ़ के करीब 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

कोच कविंद्र राठौर ने बताया कि असद पठान, पूजा, नमन, मोहित, मयंक, अक्षय, कृति, उत्तम, कबीर, हेमप्रताप, रेहान, आकांक्षा, आकाश, यशराज, रेने, कनिष्क, दक्ष, कार्तिक, अवनी, तेजस्वी, भुवनेश्वर, पार्थ, दिव्यांशु, पूर्वा, सिद्धि, अंशुमन, शौर्य, रवि, मोहित तंवर, अयांश, आभा, वरुण, कबीरराज, भजन, विनय, सोयल, ईरा, आंचल, मुस्तफा एवं आकाश ने स्वर्ण पदक जीतकर चूरू का गौरव बढ़ाया।

वहीं हुमैरा, वैभव, रौनक, गजेंद्र, लालचंद, युवल, रिया एवं हार्दिक ने रजत पदक प्राप्त किए तथा मानविक ने कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चूरू जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सम्मान कार्यक्रम में पूर्व मनोनीत पार्षद रामेश्वर प्रसाद नायक, बी.एल. बगड़िया, मुस्तफा खान तथा मार्शल आर्ट अकादमी के संचालक कविंद्र सिंह राठौड़ ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनका कठिन परिश्रम, अनुशासन और अभिभावकों का सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि चूरू के बेटे-बेटियों ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।

Related Articles