[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पांच साल में चार गुना बढ़े कैंसर मरीज:BDK हॉस्पिटल में हर महीने पहुंच रहे 268 पेशेंट, पुरुषों में तंबाकू से खतरा बढ़ रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पांच साल में चार गुना बढ़े कैंसर मरीज:BDK हॉस्पिटल में हर महीने पहुंच रहे 268 पेशेंट, पुरुषों में तंबाकू से खतरा बढ़ रहा

झुंझुनूं में पांच साल में चार गुना बढ़े कैंसर मरीज:BDK हॉस्पिटल में हर महीने पहुंच रहे 268 पेशेंट, पुरुषों में तंबाकू से खतरा बढ़ रहा

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में कैंसर अब तेजी से फैलती गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनता जा रहा है। बीते पांच वर्षों में कैंसर मरीजों की संख्या चार गुना तक बढ़ गई है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि तंबाकू और नशे की लत के कारण पुरुषों में मुंह और गले के कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

राजकीय बीडीके अस्पताल के आंकड़े बताते हैं कि साल 2025 में हर महीने औसतन 268 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। वहीं महिलाओं में भी ब्रेस्ट और गर्भाशय कैंसर के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। राहत की बात यह है कि अब मरीजों को बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ रहा, क्योंकि झुंझुनूं के BDK अस्पताल में ही इलाज और कीमोथेरेपी की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

हर महीने 268 मरीज पहुंच रहे हॉस्पिटल

साल 2025 में अस्पताल की ओपीडी में 3,219 कैंसर रोगी पहुंचे, यानी हर महीने औसतन 268 लोग इस गंभीर बीमारी का इलाज करवाने अस्पताल आ रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि इनमें से आधे मरीज अकेले मुंह और गले के कैंसर से पीड़ित हैं, जिसका सीधा कारण तंबाकू का सेवन माना जा रहा है।

डॉक्टरों का कहना है कि पुरुषों में गुटखा, बीड़ी-सिगरेट और शराब की लत उन्हें कैंसर की ओर धकेल रही है। वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय कैंसर के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं।

नवंबर में पहुंचे सबसे ज्यादा मरीज

साल 2025 के हर महीने में मरीजों का आना जारी रहा, लेकिन नवंबर में सबसे ज्यादा 320 कैंसर पीड़ित अस्पताल पहुंचे। जनवरी में 310 मरीज दर्ज किए गए, जबकि अगस्त और सितंबर में भी आंकड़ा 280 के पार रहा। लगातार बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

अब झुंझुनूं में ही हो रहा इलाज

इतने बड़े संकट के बीच राहत की बात यह है कि अब मरीजों को इलाज के लिए जयपुर या बीकानेर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही। BDK अस्पताल में कैंसर उपचार की सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। यहां नियमित कीमोथेरेपी दी जा रही है और सालभर में 540 मरीजों को कीमोथेरेपी दी गई। इसके अलावा 282 गंभीर मरीजों को दर्द कम करने और बेहतर देखभाल के लिए विशेष पेलिएटिव केयर सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

Related Articles