[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

33 साल की महिला और युवती लापता:दोनों घर से बिना बताए निकली; युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

33 साल की महिला और युवती लापता:दोनों घर से बिना बताए निकली; युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ

33 साल की महिला और युवती लापता:दोनों घर से बिना बताए निकली; युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ

सीकर : सीकर जिले में 33 साल की महिला और 30 साल की युवती लापता हो गई। दोनों ही घर से बिना बताए कहीं चली गई। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। पुलिस अब दोनों की तलाश कर रही है।

30 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि मेरी बहन 15 जून की रात को घर से बिना बताए कहीं चली गई। रात के समय परिवार के ज्यादातर लोग सो रहे थे। सुबह जब उठे तो पता चला कि युवती नहीं है। इसके बाद उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। युवती के पास एक मोबाइल भी था। जब उस पर कॉल किया तो वह भी स्विच ऑफ था।

महिला के पति ने दी शिकायत

महिला (33) के पति ने पुलिस में शिकायत दी। इसमें बताया कि मेरी पत्नी 24 जून की दोपहर को घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी देर तक वह घर पर नहीं दिखी तो इसके बाद आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में भी काफी ढूंढा। इसके बाद कुछ पता नहीं चल पाया।

Related Articles