[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार:नशा मुक्ति केंद्र के पास से पकड़ा, 160 नशीली गोलियां बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार:नशा मुक्ति केंद्र के पास से पकड़ा, 160 नशीली गोलियां बरामद

सादुलपुर में नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार:नशा मुक्ति केंद्र के पास से पकड़ा, 160 नशीली गोलियां बरामद

सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा सीमा पर स्थित गोठया बड़ी गांव के पास एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 160 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं, जिनमें अल्प्राजोलम नामक प्रतिबंधित दवा शामिल है।

नशा मुक्ति केंद्र के पास खड़ा था

एसआई कमलेश कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गोठया बड़ी गांव में नशा मुक्ति केंद्र के सामने एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम संतलाल पुत्र रणजीत, निवासी धागड़, थाना सदर फतेहाबाद (हरियाणा) बताया।

लोअर की जेब में थी नशीली गोलियां

तलाशी के दौरान आरोपी के पहने हुए लोअर की जेब से एक काली प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। थैली की जांच करने पर उसमें कुल 16 पत्तों में 160 नशीली गोलियां मिलीं। पुलिस द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर बरामद गोलियों का कुल शुद्ध वजन 19.73 ग्राम पाया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी संतलाल ने खुलासा किया कि वह कुछ माह पहले इसी नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती हुआ था। बाद में उसकी जान-पहचान केंद्र संचालकों सुभाष सिंह और सुशील से हो गई। आरोपी ने दावा किया कि दोनों ने उसे केंद्र में हिस्सेदार बनाने का आश्वासन दिया था और वह वहीं रहकर मरीजों को दवाइयां देने का काम करता था।

संचालकों के कहने पर नशीली गोलियां देने के आरोप

संतलाल ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ मरीजों को संचालकों के कहने पर नशीली गोलियां भी दी जाती थीं। पुलिस ने बरामद गोलियों के नमूने और कंट्रोल सैंपल लेकर रासायनिक परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं।

पुलिस ने आरोपी संतलाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही, आरोपी द्वारा पूछताछ में लिए गए नामों और नशा मुक्ति केंद्र की गतिविधियों की भी गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles