पलसाना को मिला नगर पालिका का आधिकारिक दर्जा:विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी
पलसाना को मिला नगर पालिका का आधिकारिक दर्जा:विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी
पलसाना : राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत पलसाना को आधिकारिक रूप से नगर पालिका का दर्जा मिल गया है। स्वायत्त शासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इस कदम से क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, शहरी विकास कार्यों में तेजी आएगी और नागरिकों को कई आवश्यक सेवाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।
नगर पालिका बनने के बाद पलसाना में भवन निर्माण की स्वीकृति, नामांतरण, व्यापारिक लाइसेंस और फायर एनओसी जैसे विभिन्न प्रशासनिक कार्य स्थानीय स्तर पर समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकेंगे। इससे नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में भी गति आएगी।
पालिका से लाइसेंस लेना अनिवार्य
नगर पालिका क्षेत्र में अब होटल, मैरिज गार्डन, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पालिका से लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। मकान, दुकान और अन्य भवनों के निर्माण से पहले भवन स्वीकृति आवश्यक होगी। नई आवासीय कॉलोनियों के विकास के लिए भी नगर पालिका की अनुमति लेनी होगी।
योजनाबद्ध विकास को बढ़ावा मिलेगा
राजनीतिक व्यवस्था में भी बदलाव आएगा। वार्डों का गठन कर पार्षदों का चुनाव कराया जाएगा और बहुमत के आधार पर नगर पालिका अध्यक्ष का चयन होगा। इससे स्थानीय स्तर पर जनप्रतिनिधियों की भागीदारी बढ़ेगी और विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी होगी।
नगर पालिका के संचालन के लिए अधिशासी अधिकारी, सहायक राजस्व निरीक्षक, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ लेखाकार और ठोस कचरा प्रबंधक सहित विभिन्न पदों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और पलसाना के सुनियोजित शहरी विकास का नया अध्याय शुरू होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2227979