[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा व गौरव के साथ मनाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा व गौरव के साथ मनाई

लीखवा में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा व गौरव के साथ मनाई

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन

पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव में वीरता, त्याग और स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती श्रद्धा उत्साह और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाई गई। आयोजन में गांव के गणमान्य नागरिकों समाजसेवियों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर महाराणा प्रताप को नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के शौर्य, राष्ट्रप्रेम और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को याद करते हुए उनके जीवन को प्रेरणादायक बताया।

श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा एवं सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक योद्धा ही नहीं बल्कि स्वाभिमान, त्याग और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक थे। उनका जीवन आज भी युवाओं को देश और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, संस्कार और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास लीखवा, सरपंच बच्चन सिंह शेखावत, प्रो. चेतराम रेवाड़िया, उपचेयरमैन जयसिंह नारनोलिया, पूर्व सरपंच सुरेश सैन, टीम नवयुवक मंडल अध्यक्ष अजय मावर, भंवर सिंह शेखावत, प्रदीप जांगिड़, सचिन शेखावत, मामन सिंह शेखावत, पूर्व उपसरपंच राकेश सांगवान, डॉ. संदीप भाम्बू, सुखवीर भांडीया, अर्जुन सिंह शेखावत, सुनील शेखावत, विशाल मावर, जतिन वालिया, देवेंद्र नारनौलिया, दीपक नारनौलिया, दीपक शेखावत,अनिल टकनेत, कार्तिक व्यास सहित अनेक युवा एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे

Related Articles