[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने 40 प्रतिभाओं का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने 40 प्रतिभाओं का किया सम्मान

छः न्याति ब्राह्मण महासंघ ने 40 प्रतिभाओं का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

छापर : कस्बे की ब्राह्मण हितकारिणी सभा परिसर में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ, छापर के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं में 85 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 मेधावी छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी सेवा में चयनित एवं विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त 19 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में नई पहल करने वाले चक्षु दाता स्वर्गीय रामप्यारी देवी के पुत्र पवन दाधीच का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित मधुसूदन द्वारा मंत्रोच्चार एवं भगवान परशुराम की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह की अध्यक्षता श्यामलाल पारीक ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छः न्याति ब्राह्मण महासंघ चूरू के जिला अध्यक्ष महेशकुमार बावलिया मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला मंत्री अभिषेक पारीक (सरदारशहर), कैलाशचंद चुलेट, नरेंद्र बावलिया, सुरेंद्र कुमार, विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रचना पारीक, सेवानिवृत्त अध्यापिका इंदिरा शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता चयनिका उनियाल, दाधीच समाज अध्यक्ष मोहनलाल रतावा एवं ब्राह्मण हितकारिणी सभा उपाध्यक्ष महेश रतावा शामिल रहे।

समारोह में सभी प्रतिभाओं का माला एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया तथा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक चैनरूप दायमा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मुख्य अतिथि चयनिका उनियाल ने समाज में आपसी सहयोग और एकजुटता पर जोर दिया। स्वागत उद्बोधन में सुरेश रतावा ने बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार करियर चुनने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही। जिला मंत्री अभिषेक पारीक ने महासंघ की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि जिला अध्यक्ष महेशकुमार बावलिया ने शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में नारायण पारीक, कुलदीप पारीक, संदीप पुरोहित, बजरंगलाल सूंठवाल, सत्यनारायण सारस्वत, सुरेंद्र व्यास, श्यामसुंदर पारीक, राधेश्याम पारीक, तेजकरण उपाध्याय, महेश जोशी, चंपालाल जोशी, चिरंजीलाल जोशी, श्रीभगवान जोशी, सुरेश पीपलवा, राजेंद्र पारीक सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। महिला शक्ति की ओर से अरुणा बाई, उषा पुरोहित, पूजा पीपलवा, सुधा पारीक, मंजू पारीक, कृपा रतावा, सावित्री शर्मा, मंजू ओझा और कविता जोशी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम का संचालन शंकर सारस्वत ने किया तथा अंत में महासंघ अध्यक्ष श्यामलाल पारीक ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles