अंतरराज्यीय नकबजन गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार:विधायक के फिटनेस सेंटर से ट्रांसफार्मर चुराया था
अंतरराज्यीय नकबजन गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार:विधायक के फिटनेस सेंटर से ट्रांसफार्मर चुराया था
नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ट्रांसफार्मर चोरी और नकबजनी की कई वारदातों का खुलासा करते हुए गिरोह के मुख्य सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में डीएसटी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य आरोपी शंकर उर्फ शंकरिया उर्फ गोल्या उर्फ कजोड़ उर्फ सुभाष बावरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके साथ गिरोह से जुड़े दलाल सलातुर रहमान और कबाड़ी नफीस खान को भी चोरी के माल और नकदी के साथ पकड़ा गया है।
कोतवाली थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि ये कार्रवाई मार्च माह में स्थानीय विधायक सुरेश मोदी के प्रतिनिधि सुमित कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मोदी बाग सिरोही स्थित दिवित मोटर्स फिटनेस सेंटर से ट्रांसफार्मर का तांबा और तेल चोरी हो गया था। इस संबंध में नीमकाथाना थाने में बिजली अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता प्राप्त की।
पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी शंकर बावरिया ने अपने साथियों धूड़ाराम बावरिया, सूरज बावरिया, राहुल बावरिया, जीतू उर्फ हरिकिशन बावरिया और दिनेश उर्फ धन्या बावरिया के साथ मिलकर कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
इन वारदातों में सीकर, नीमकाथाना, जयपुर ग्रामीण और हाईवे क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर का तांबा और तेल चोरी, नकबजनी और डीजल चोरी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी किए गए ट्रांसफार्मर का सामान, बेची गई सामग्री से मिली नकदी और अन्य महत्वपूर्ण सबूत बरामद किए हैं। फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जिला स्पेशल टीम और स्थानीय पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146349


