अंबेडकर सोसायटी की बैठक, नए तहसील अध्यक्ष नियुक्त:नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
अंबेडकर सोसायटी की बैठक, नए तहसील अध्यक्ष नियुक्त:नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श
चूरू : क्षेत्र में डॉ. अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार चिराणिया की अध्यक्षता में ओमकार गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। इस बैठक में सरदारशहर और भानीपुरा तहसील के लिए नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।
बैठक के दौरान, सरदारशहर तहसील अध्यक्ष के रूप में हरिराम शीला करणसर को नियुक्त किया गया, जबकि भानीपुरा तहसील से भागीरथ पाटवाल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त, भानीपुरा तहसील से ओमप्रकाश नायक को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
उपस्थित सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और तहसील स्तर पर नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इसका उद्देश्य सोसायटी की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना है।
सर्वसम्मति से तहसील कार्यकारिणी के लिए अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित चार प्रमुख पदों पर नियुक्तियों को मंजूरी दी गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यकारिणी गठन और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर नई तहसील कार्यकारिणी का गठन कर इसकी जानकारी जिला कार्यकारिणी को दी जाएगी। इस दौरान संगठन को सामाजिक स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सोसायटी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
यह कार्यकारिणी विस्तार जिला अध्यक्ष श्रवण कुमार चिराणिया, उपाध्यक्ष धन्नाराम पंवार, मामराज मेघवाल और मीडिया प्रभारी धर्मपाल चंदेल के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर रामलाल मेहरा, रामेश्वर लाल कडे़ला, मामराज जोईया, भंवरलाल, मामराज कटारिया, केशव प्रसाद असपालसल, ईश्वर राम, पूर्णाराम, मेघराज मालकसर, महावीर प्रसाद साडेला, भगवती प्रसाद, जयलाल, बीरबल राम, बाबूलाल परिहार, इंद्राज माहिच, मनोज कुमार चिरानिया, गणपत बिरट, आसाराम चालीया, अमीलाल चंदेल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2146349


